Share Market
Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल देखने को मिला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,690 अंक (2.25%) गिरकर 73,583 पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 486 अंक (2.09%) लुढ़ककर 22,819 पर आ गया। दिनभर बाजार में दबाव बना रहा, जिसका मुख्य कारण अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली रही।
Share Market: रुपया भी कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 86 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 94.82 पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर करीब 109.9 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जिससे ऊर्जा लागत बढ़ने की आशंका और गहरी हो गई।
Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज हुई, जबकि टीसीएस, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड में हल्की बढ़त रही। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली।
Share Market: विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता, महंगे कच्चे तेल और कमजोर रुपये के कारण निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


