Sushasan Tihar 2026: CM Sai reached Lemru village on the occasion of Sushasan Tihar, held a public meeting and listened to the public, and presented development schemes.
Sushasan Tihar 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा दायित्व जनता की सेवा करना है और सुशासन तिहार उसी भावना का प्रतीक है।
Sushasan Tihar 2026 : मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 मई से शुरू हुआ यह अभियान 10 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इसके माध्यम से सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे परिवार का मुखिया अपने घर के हर सदस्य की चिंता करता है, उसी तरह सरकार भी हर नागरिक की जरूरतों और समस्याओं को समझकर काम कर रही है।
Sushasan Tihar 2026 : लेमरू में आयोजित शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वनवासियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाने और किसानों से रिकॉर्ड समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का भी उल्लेख किया गया।
Sushasan Tihar 2026 : कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी सरकार की योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार दूरस्थ इलाकों में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, जिससे लोगों का सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
Sushasan Tihar 2026 : मुख्यमंत्री ने लेमरू क्षेत्र के लिए कई अहम विकास कार्यों की घोषणा भी की। इनमें एनीकट निर्माण, छात्रावास स्थापना, विद्युतीकरण, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, सीसी रोड और पुलिया निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
Sushasan Tihar 2026 : शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशन कार्ड, कृषि उपकरण, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, मछली पालन सामग्री और स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि के चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


