Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Petrol-Diesel Prices Rise: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, 15 मई से देशभर में लागू, यहां जानें रायपुर सिटी के भाव

Petrol-Diesel Prices Rise: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, 15 मई से देशभर में लागू, यहां जानें रायपुर सिटी के भाव
X

Petrol-Diesel Prices Rise: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, 15 मई से देशभर में लागू, यहां जानें रायपुर सिटी के भाव

Petrol-Diesel Prices Rise: नई दिल्ली/रायपुर। ईंधन संकट के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया और नई कीमतें शुक्रवार 15 मई से देशभर में लागू हो गईं। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल आज से 97.77 रुपये लीटर हो गया है। जबकि डीजल 90.67 रुपये लीटर हो गया है। इससे पहले यहां डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर बिक रहा था। रायपुर में पेट्रोल 103.56 और डीजल 96.55 रूपए प्रति लीटर मिलेगा।

READ MORE-रायपुर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर लंबी कतारें, सप्लाई सामान्य होने का दावा

Petrol-Diesel Prices Rise: CNG की कीमतें भी बढ़ीं

न सिर्फ देश में Petrol-Diesel की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, बल्कि सीएनजी ग्राहकों को भी बड़ा झटका लगा है। मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी 15 मई से सीएनजी महंगी (CNG Price Hike) हो गई और इसकी कीमत 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दी गई। इस इजाफे के बाद Delhi CNG Price 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। मुंबई की बात करें, तो यहां भी एक दिन पहले CNG 2 रुपये महंगी की गई थी और इसका दाम 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये हो गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019