Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बेंगलुरु में खुला Tesla का नया एक्सपीरियंस सेंटर, Model Y और 6-सीटर Model Y L SUV होगी उपलब्ध

Tesla ने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में नया एक्सपीरियंस सेंटर खोला। यहां Model Y और 6-सीटर Model Y L SUV उपलब्ध होगी।
X

Tesla ने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में नया एक्सपीरियंस सेंटर खोला। यहां Model Y और 6-सीटर Model Y L SUV उपलब्ध होगी।

बेंगलुरु। Tesla ने भारत में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में नया एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है। दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई के बाद यह कंपनी का देश में चौथा प्रमुख शोरूम है। 14 मई से ग्राहक यहां जाकर कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को करीब से देख सकेंगे और टेस्ट एक्सपीरियंस ले सकेंगे।

नए एक्सपीरियंस सेंटर में कंपनी अपनी लोकप्रिय SUV Model Y और हाल ही में लॉन्च हुई 6-सीटर Model Y L को प्रदर्शित कर रही है। बढ़ते EV मार्केट को ध्यान में रखते हुए कंपनी व्हाइटफील्ड में आफ्टर-सेल्स सर्विस भी शुरू कर रही है, जिससे ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस मिलेगा।

5 सेकंड में 100Kmph की रफ्तार

Tesla Model Y L को फैमिली SUV के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार यह SUV ANCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इसमें 681 किलोमीटर तक की क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज मिलती है। वहीं यह SUV केवल 5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

मिलेगा बड़ा केबिन और ज्यादा कार्गो स्पेस

Model Y L में थ्री-रो सीटिंग लेआउट दिया गया है, जिससे यह बड़े परिवारों के लिए बेहतर विकल्प बनती है। SUV में 2,539 लीटर तक का कार्गो स्पेस मिलता है। इसके अलावा ज्यादा हेडरूम और लेगरूम के कारण यात्रियों को बेहतर आराम मिलने का दावा किया गया है।

फास्ट चार्जिंग के साथ लंबी रेंज

Tesla Model Y और Model Y L दोनों में 83kWh बैटरी पैक दिया गया है। ये SUV 250kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती हैं। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में Model Y L लगभग 288 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। खास बात यह है कि बड़े आकार के बावजूद Model Y L स्टैंडर्ड Model Y से लगभग 20 किलोमीटर ज्यादा रेंज ऑफर करती है।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर फोकस

कंपनी का दावा है कि Model Y और Model Y L दोनों को एडवांस सेफ्टी फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है। अलग-अलग क्रैश टेस्ट में इन SUVs को बेहतर रेटिंग मिली है, जिससे ये सेफ्टी, परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के मामले में नए बेंचमार्क स्थापित कर रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019