Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Amit Shah Bastar Visit: गृहमंत्री अमित शाह का कारकेड 14 से घट कर 4 का हुआ, पुलिस ने किया रिहर्सल, कल शाम पहुंचेंगे रायपुर

Amit Shah Bastar Visit: गृहमंत्री अमित शाह का कारकेड 14 से घट कर 4 का हुआ, पुलिस ने किया रिहर्सल,कल शाम पहुंचेंगे रायपुर
X

Amit Shah Bastar Visit: गृहमंत्री अमित शाह का कारकेड 14 से घट कर 4 का हुआ, पुलिस ने किया रिहर्सल,कल शाम पहुंचेंगे रायपुर

Amit Shah Bastar Visit: रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार 17 मई को शाम करीब 7 बजे गुजरात से रायपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह रविवार रात करीब 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे मेफेयर होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Amit Shah carcade Raipur Police Rehearsal

Amit Shah Bastar Visit: इस बीच खबर है कि एयरपोर्ट से होटल मफेयर तक शाह के निर्देश अनुसार उनके काफिले में केवल 4 गाड़ियां होंगी। इससे पहले 14 गाड़ियां दौड़ती रहीं हैं। शाह को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। इसके मुताबिक पुलिस ने आज दोपहर एयरपोर्ट से होटल मेफेयर तक सुरक्षा रिहर्सल किया। इसमें केवल 4 वाहन थे। इनमें से एक कार में शाह, सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा रहेंगे।

Amit Shah Bastar Visit: गृहमंत्री शाह अगले दिन सोमवार 19 मई को 11 बजे सीएम विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ जगदलपुर रवाना हो जाएंगे। मुख्य सचिव विकास शील, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और डीजीपी अरुणदेव गौतम भी केंद्रीय गृहमंत्री शाह के प्रवास के दौरान 18 और 19 मई को बस्तर में ही रहेंगे। गृहमंत्री 19 मई को ही जगदलपुर से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019