Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका पर किया ब्लेड से हमला, फिर बिजली के तार को पकड़कर की खुदकुशी

Asian News
CG News
X

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर में एक प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका पर ब्लेड से हमला किया और फिर बिजली के तार को पकड़कर अपनी जान दे दी। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी।

CG News : पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने राजेश बारिहा (25), निवासी कांदाडोगर, थाना झारबंद (ओडिशा) का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बसना थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि राजेश का पिछले एक वर्ष से ओडिशा के चमरडीह गांव की एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था।

CG News : महिला नवरात्रि मेला देखने अपने पति के साथ मायके गढ़फुलझर आई थी। उसी दौरान राजेश अपने रिश्तेदार के घर गांव में मौजूद था। रात करीब 2-3 बजे के बीच महिला ने उसे मिलने बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर राजेश ने ब्लेड से महिला के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

CG News : हमला करने के बाद राजेश ने किसी भी तरह से भागने की कोशिश नहीं की। वह पास ही बिजली के खंभे पर चढ़ गया और मेन लाइन तार को पकड़कर अपनी जान दे दी। सुबह ग्रामीणों के द्वारा शव मिलने पर पूरे गांव में भय और सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019