Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

MP Accident: Speeding truck hits bike, two youths killed, family in turmoil
X

MP Accident: Speeding truck hits bike, two youths killed, family in turmoil

MP Accident : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

MP Accident : जानकारी के मुताबिक हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित लवकुश होटल के पास हुआ। दोनों युवक बड़ागांव से खेती में इस्तेमाल होने वाली दवा खरीदकर अपने गांव सोरकी लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

MP Accident : टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

MP Accident : पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019