Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi : पांच देशों के आठ दिवसीय डिप्लोमैटिक दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, जाने क्या रहेगा एजेंडा

PM Modi
X

PM Modi

PM Modi : नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से अपने अब तक के सबसे बड़े और सबसे लंबे डिप्लोमैटिक दौरे पर रवाना हो गए हैं, जो 9 जुलाई तक चलेगा। यह आठ दिवसीय यात्रा पांच देशों घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया को कवर करेगी। इस राजनयिक मिशन का उद्देश्य भारत के वैश्विक संबंधों को और मजबूत करना है, खासकर अफ्रीकी, कैरेबियाई और दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ।

PM Modi : यात्रा की शुरुआत घाना से होगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी पहली बार जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले 30 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा। यहां पीएम मोदी घाना के वैक्सीन हब का दौरा करेंगे और संसद को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचेंगे, जहां वे विशेष आमंत्रण पर जा रहे हैं। इस देश की यात्रा भी पिछले 25 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई पहली यात्रा होगी। यहां प्रधानमंत्री संयुक्त संसदीय सत्र को संबोधित कर सकते हैं।

PM Modi : तीसरे चरण में पीएम मोदी अर्जेंटीना पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय हितों पर विशेष रूप से रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, व्यापार और निवेश में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ब्राजील जाएंगे, जहां वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में वे वैश्विक आतंकवाद, विशेषकर पाकिस्तान प्रायोजित हालिया पहलगाम हमले पर अपनी चिंता व्यक्त करेंगे, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

PM Modi : इस यात्रा का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव नामीबिया होगा। 27 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नामीबिया यात्रा होगी। यहां पीएम मोदी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और नामीबिया की संसद को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य भारत के डिजिटल भुगतान सिस्टम यूपीआई को नामीबिया में लागू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करना है। यह पहल भारत की वैश्विक डिजिटल नेतृत्व की दिशा में एक बड़ा कदम है। यूपीआई प्रणाली पहले से ही भूटान, नेपाल, मॉरीशस, सिंगापुर, श्रीलंका, फ्रांस और यूएई में सक्रिय है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019