Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Fraud : होम लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी, शिक्षिका समेत 9 लोगों को फर्जी स्कीम में फंसाया, आरोपी गिरफ्तार

CG Fraud: Crores of rupees defrauded in the name of home loan, 9 people including a teacher trapped in a fake scheme, accused arrested
X

CG Fraud: Crores of rupees defrauded in the name of home loan, 9 people including a teacher trapped in a fake scheme, accused arrested

CG Fraud : अंबिकापुर। अंबिकापुर में होम लोन दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी फाउंडेशन कंपनी चलाकर लोगों को आसान लोन और किश्त भरने का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शिक्षिका समेत 9 लोगों से करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है।

CG Fraud : मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम सरगवां निवासी शिक्षिका दिव्या एक्का ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता घर बनाने के लिए लोन लेना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अनशिवआर्या फाउंडेशन ग्रुप कंपनी के संचालक शिवशंकर दास से हुई। आरोपी ने दावा किया कि उसकी कंपनी जरूरतमंदों को आसानी से होम लोन दिलाती है और लोन राशि का 60 प्रतिशत कंपनी में जमा करने पर पूरी ईएमआई कंपनी खुद भरेगी।

CG Fraud : शिक्षिका आरोपी के झांसे में आ गई और उसने अपने दस्तावेज आरोपी को उपलब्ध करा दिए। आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग बैंकों से करीब 41 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया और बाद में कंपनी के नाम पर 28 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

CG Fraud : जांच में सामने आया कि आरोपी केवल शिक्षिका ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों को भी इसी तरह फर्जी स्कीम बताकर ठग चुका था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने कुल 9 लोगों से करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है।

CG Fraud : पूछताछ में आरोपी शिवशंकर दास ने स्वीकार किया कि क्रशर कारोबार में नुकसान होने के बाद उसने पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए यह फर्जी स्कीम शुरू की थी। वह लोगों को आसान लोन और ईएमआई भरने का भरोसा देकर रकम अपने खातों में जमा करवाता था।

CG Fraud : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019