Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पैरी नदी के कुकदा डैम में युवक-युवती की डूबने से मौत, रायपुर से गए थे घुमने

CG News: A young man and woman drowned in the Kukda Dam on the Pairi River; they had gone on a trip from Raipur.
X

CG News: A young man and woman drowned in the Kukda Dam on the Pairi River; they had gone on a trip from Raipur.

CG News : गरियाबंद। जिले के पांडुका क्षेत्र स्थित पैरी नदी के कुकदा डैम में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से घूमने आए चार युवाओं में से एक युवक और एक युवती की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

CG News : पांडुका पुलिस के मुताबिक रायपुर से चार दोस्त कुकदा डैम घूमने पहुंचे थे, जिनमें एक युवती और तीन युवक शामिल थे। शाम करीब 5 बजे सभी डैम में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो लोग डूब गए।

CG News : मृतकों की पहचान 22 वर्षीय सिंपी और 23 वर्षीय पीयूष मंडल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019