Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पानी के विवाद में युवक को उतारा मौत के घाट, निर्दलीय पार्षद समेत 4 हिरासत में

CG News: Youth killed in water dispute, 4 including independent councilor detained
X

CG News: Youth killed in water dispute, 4 including independent councilor detained

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र में 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और युवक की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया। मामले में निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

CG News : पुलिस के मुताबिक मृतक भुवनेश्वर यादव नकटी गांव का निवासी था और मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह 22 मई से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

CG News : जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मंदिर हसौद शराब भट्ठी के पीछे कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पानी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान भुवनेश्वर यादव और पार्षद गोलू रात्रे के बीच बहस हुई।

CG News : बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने युवक को कार में बैठाकर महासमुंद जिले के महानदी किनारे ले जाया, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में शव को रेत में दफनाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

CG News : पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के जरिए अहम सुराग मिले। जांच में यह भी पता चला कि घटना की शाम भुवनेश्वर यादव ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और इस दौरान पार्षद से भी पत्नी की बातचीत कराई गई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था।

CG News : पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर महानदी के नांदगांव घाट क्षेत्र से शव बरामद किया है। चूंकि घटना स्थल महासमुंद जिले में आता है, इसलिए मामले की आगे की जांच वहां की पुलिस को सौंप दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019