Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kedarnath Yatra : मैं आपके साथ हूँ, आप चिंता मत करिये मैं आप सभी को सुरक्षित घर वापस लाऊंगा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Kedarnath Yatra
X

Kedarnath Yatra

Kedarnath Yatra : केदारनाथ यात्रा में फंसे हुए बदरवास के यात्रियों से की ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन पर बात बोले "मैं आपके साथ हूँ, आप चिंता मत करिये।

मैं आप सभी को सुरक्षित घर वापस लाऊंगा। कल बादल फटने से केदारनाथ यात्रा में फंस गए थे 20 से अधिक बदरवास वासी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने NDRF के अधिकारियों को फोन लगा सभी यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने का आग्रह किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर एकबार सिद्ध कर दिया की वह अपनी जनता को अपना परिवार मानते हैं। बता दें की बदरवास के करीब 60 निवासी केदारनाथ में चल रही यात्रा में गए थे।

बादल फटने की वजह से 20 निवासी यात्रा में ही फंस गए। जब मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत बदरवास के कथावाचक गोपाल महाराज से बात कर पूरी

Kedarnath Yatra

सूचना प्राप्त की और तुरंत NDRF के अधिकारियों से बात कर सभी को केदारनाथ से सुरक्षित वापस लाने का आग्रह किया।

इसी क्रम में आज सुबह सुबह सिंधिया ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों से फोन पर बात की और उन्हें हिम्मत दी। उन्होंने बोला कि "मैं आप सभी के साथ हूं, NDRF आप सभी को जल्दी ही सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाएगी।

मैंने उत्तराखंड मुख्यमंत्री और सरकार से बात कर ली है, आप सभी को जल्दी सुरक्षित घर वापस लाऊंगा।"

बता दें की कल मंत्री सिंधिया के आग्रह के बाद एनडीआरएफ ने 6 यात्रियों को केदारनाथ से सुरक्षित लाने का कार्य किया था

Sawan Shivratri : सावन की शिवरात्रि पर भक्तों की लगी कतारें बम बम की जगह जगह गूंज

बारिश बढ़ने के कारण इस कार्य को रात के रोक दिया गया था। आज सुबह बारिश बंद होने के बाद दुबारा रेस्क्यू मिशन को शुरू किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019