Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
MP News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौत, खेत में कर रही थी धान रोपाई...

MP News
MP News
MP News : पिपरिया। मध्यप्रदेश के पिपरिया के समीप ग्राम जमारा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेत में धान की रोपाई कर रही दो बालिकाओं पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। मृतक बालिकाओं की पहचान गंगा 17 वर्ष और रामसखी 17 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों किशोरियां मेहरागांव बरेली की रहने वाली थी।
MP News : बता दें कि घटना उस समय हुई जब दोनों बालिकाएं राधेश्याम गुर्जर के खेत में धान रोपाई का कार्य कर रही थीं। अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवारा थाना के उप-निरीक्षक एम.एस. बट्टी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story


