Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रैली निकालकर शिक्षक साझा मंच ने सौंपा ज्ञापन

रैली निकालकर शिक्षक साझा मंच ने सौंपा ज्ञापन
X

बागबाहरा: छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच ब्लॉक इकाई बागबाहरा के ब्लॉक संचालक विनोद यादव, प्रकाश बघेल के साझा नेतृत्व तथा जिला संचालक नारायण चौधरी, केशवराम साहू, लालजी साहू, नंदकुमार साहू, डीकेश्वर साहू, प्रदीप वर्मा, विकास साहू, पवन साहू, आदित्य गौरव, उषा चंद्राकर, पुष्पलता भार्गव, दीपाली वर्मा, दमयंती कौशिक, मनीष अवसरिया, विजय साहू, देवेन्द्र चंद्राकर, मेघराज साहू, मानसी अग्रवाल की विशिष्ट उपस्थिति में कर्मचारी भवन के पास अपने 4 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर नारे बाजी करते हुए तहसीलदार बागबाहरा नंदनी वर्मा तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के के वर्मा को मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव के नाम का ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण को निरस्त करने का, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, एक ही पद पर 10 वर्ष की सेवा अवधि पर क्रमोन्नत वेतन देने का जनरल आर्डर तथा पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए शीघ्र निर्णय का मांग किया।

जिला संचालक नारायण चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों के हित संवर्धन के लिए और शिक्षकीय अधिकारों के लिए जंग लड़ने के लिए प्रदेश के 23 संगठनों ने आपस में मिलकर शिक्षक साझा मंच का बैनर बनाया है अब इस बैनर तले पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नति के जनरल आर्डर, पूर्व सेवा अवधि की गणना के पूर्ण होते तक संघर्ष जारी रहेगा। निवेदन, ज्ञापन, आग्रह, अनुग्रह, एकदिवसीय हड़ताल से अगर बात नहीं बनेगी तो शिक्षक साझा मंच अनिश्चितकालीन तालाबंदी आंदोलन के लिए भी बाध्य होगा।

आज के धरना प्रदर्शन में अंकित चंद्राकर, पूनम चंद्राकर, विकास साहू, कौशल चंद्राकर, लक्ष्मीधर चंद्राकर, अंजू प्रजापति, भोपाल बंजारा, फारूक मोहम्मद, लोचन साहू, श्रवण यादव, दौलत दीवान, महादेव देवांगन, हरीश भोई, मुकेश टांडिली, रोहित ठाकुर, सौरभ मेहरकुरे, शशिकांत साहू, दुर्गा नंदे, विजयलक्ष्मी साहू, पुष्पा चंद्राकर, रेखा चंद्राकर, कविता चंद्राकर, गुरुदत्त, विद्या चंद्राकर, मोहिंदर पांडे, राजेंद्र चौहान, राजेंद्र पांडे, घनश्याम चक्रधारी, गजराज पांडे, विशंभर ठाकुर, टीकम दुबे, कुश साहू, मिथलेश दीवान, लवकुमार दीवान, संतोष ध्रुव, सुखराम चंद्राकर, संदीप साहू, छविकांत साहू, लोभान दीवान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संवर्ग उपस्थित थे।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019