Jayshree Ullal
Jayshree Ullal: नई दिल्ली: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने सिलिकॉन वैली में नया इतिहास रचा है। अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और CEO जयश्री उल्लाल भारतीय मूल की सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर बन गई हैं। उनकी कुल संपत्ति 50,170 करोड़ रुपये (लगभग $5.7 बिलियन) आंकी गई है, जो माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला (9,770 करोड़ रुपये) और गूगल के सुंदर पिचाई (5,810 करोड़ रुपये) से कहीं अधिक है।
Jayshree Ullal: 2008 से अरिस्टा नेटवर्क्स का नेतृत्व कर रही जयश्री ने क्लाउड नेटवर्किंग कंपनी को ग्लोबल लीडर बनाया। 2024 में कंपनी का राजस्व 7 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल से 20% अधिक है। उनके पास कंपनी के करीब 3% शेयर हैं, जिसकी वजह से शेयरों की तेजी ने उनकी संपत्ति को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाया।
Jayshree Ullal: जयश्री का जन्म 27 मार्च 1961 को लंदन में हुआ, लेकिन बचपन दिल्ली में बीता। उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। अमेरिका जाकर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर्स किया। करियर की शुरुआत AMD और फेयरचाइल्ड सेमीकंडक्टर से हुई। सिस्को में स्विचिंग डिवीजन को मजबूत बनाने के बाद 2008 में अरिस्टा जॉइन की, जहां छोटी कंपनी को उन्होंने वैश्विक दिग्गज बनाया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
