Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Honey Singh: फिर विवादों में हनी सिंह, मुंबई कॉन्सर्ट में नियमों का उल्लंघन, पुलिस ने दर्ज की FIR

Honey Singh
X

Honey Singh

Honey Singh: मुंबई: मशहूर सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। 28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में आयोजित उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फैंस शामिल हुए थे और इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लेकिन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन ने इसे विवादों में ला दिया।

अवैध लेजर लाइट्स का इस्तेमाल

कॉन्सर्ट के दौरान हाई-इंटेंसिटी लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया, जो एयरपोर्ट जोन के पास होने के कारण प्रतिबंधित हैं। ऐसी लाइट्स पायलट के विजन और उड़ानों की दिशा को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की गई, जो अब जांच का विषय बन गई है।

पुलिस की कार्रवाई

मामले के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने इवेंट आयोजक पइंद्रजीत सिंह और उनकी कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी कैसे हुई।

भीड़ ने बढ़ाई परेशानी

आयोजकों ने लगभग 12 हजार लोगों की अनुमति ली थी, लेकिन कॉन्सर्ट में 18 से 20 हजार लोग पहुंच गए। अधिक भीड़ के कारण एंट्री और एग्जिट पर अव्यवस्था फैल गई, जिससे किसी भी बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया था। हालांकि कोई गंभीर घटना नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019