Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : पति-पत्नी और दो मासूमों की घर में मिली लाश, जानें क्या है वजह

Asian News
UP News
X

UP News : मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में एक हंसता-खेलता परिवार एक झटके में उजड़ गया। घर पर पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां परिवार के सदस्यों की स्थिति अत्यंत दर्दनाक थी।

UP News : पति इरशाद 32 वर्ष फंदे से लटका हुआ पाया गया, पत्नी नूरीन 28 वर्ष जमीन पर मृत पड़ी थी, जबकि बेटा आहिल 2 वर्ष और एक माह की बेटी अक्शा बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने चारों लाशों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

UP News : प्रारंभिक जांच में मौत के पीछे पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी का संकेत मिलता है, लेकिन अंतिम कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और आगे की जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019