Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का अमीन पटवारी 10 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार

MP News
X

MP News : धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने जल संसाधन विभाग के अमीन राज दिनकर को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

MP News : जानकारी के अनुसार, ग्राम आमला निवासी दयाराम पटेल ने तालाब की खाली भूमि पर खेती के पट्टे के लिए आवेदन किया था। इस दौरान अमीन राज दिनकर ने पट्टा स्वीकृत कराने के नाम पर कुल 30 हजार की रिश्वत मांगी थी। आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने मामले की शिकायत लोकायुक्त से की।

MP News : शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त इंदौर के एसपी राजेश सहाय के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के तहत आरोपी को रिश्वत लेने के लिए बुलाया गया। अवकाश के दिन इंदौर से धार पहुंचे आरोपी को जैसे ही आवेदक ने 10 हजार की राशि दी, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

MP News : कार्रवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान सहित अन्य अधिकारियों की टीम मौजूद रही। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019