Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रेलवे ट्रैक पर मिली छात्रा की लाश, 4 दिन से थी लापता, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : खैरागढ़/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा का शव बिलासपुर जिले के ग्राम किसान परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई है। छात्रा बीते चार दिनों से लापता थी, जिसके बाद अब उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG News : जानकारी के अनुसार, चिचोला निवासी देविका कक्षा 8वीं की छात्रा थी और 28 मार्च की रात करीब 10ः30 बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अगले दिन खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच 29 मार्च को बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था।

CG News : 31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुष्टि हुई कि शव देविका का ही है। इसके बाद खैरागढ़ पुलिस परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंची और आगे की कार्रवाई की गई। परिजनों ने मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

CG News : फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019