Sex Racket: Prostitution ring operating under the guise of an ice cream parlour in Durg-Bhilai; six people detained in police raid.
Sex Racket : दुर्ग-भिलाई। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने कथित देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लॉज में छापा मारा। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए परिसर से तीन युवतियों, तीन ग्राहकों तथा दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
Sex Racket : पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम रविवार दोपहर करीब तीन बजे तीन वाहनों में मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों की जांच की गई तथा मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए गए। देर शाम तक पुलिस की जांच जारी रही।
Sex Racket : प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस भवन में कार्रवाई की गई, उसके भूतल पर मिठाई की दुकान और आइसक्रीम पार्लर संचालित हो रहे थे, जबकि ऊपरी मंजिल पर बने लॉज में कथित रूप से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका और गतिविधियों की जांच कर रही है।
Sex Racket : जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लॉज में सामान्य लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित था। केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने की अनुमति दी जाती थी, जिनके मोबाइल नंबर पहले से दर्ज या सेव रहते थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि पूरा कारोबार सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Sex Racket : छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की, जिसे जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। साथ ही मौके से मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की टीम फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

