Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां तेज, 8 जुलाई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Asian News
Raipur City News : रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां तेज, 8 जुलाई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
X

Raipur City News: Preparations for the Shrimad Bhagwat Katha are in full swing in Raipur; a grand Kalash Yatra will be taken out on July 8.

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में 8 से 14 जुलाई तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कथा के सफल आयोजन को लेकर रविवार को जवाहर नगर स्थित अग्रसेन भवन में विभिन्न समाजों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

Raipur City News : प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अग्रवाल, गुप्ता, माहेश्वरी, खंडेलवाल, जैन, साहू और ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Raipur City News : बैठक में तय किया गया कि 8 जुलाई को सुबह 9 बजे महामाया मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा में ढोल-नगाड़ों, बैंड पार्टी, राउत नाचा और भगवान राधा-कृष्ण की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Raipur City News : इंडोर स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर अपने श्रीमुख से करेंगे। आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बैठक में चर्चा की गई।

Raipur City News : बैठक को सरल मोदी, गोकुलदास डागा, विजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कृतिका जैन, संतोष शुक्ला, संजय चौधरी, सतीश मिश्रा और रेखा साहू सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शिवरतन गुप्ता ने किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019