Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बिलासपुर में विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, सुस्ती पर अधिकारियों को लगाई फटकार

CG News : स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बिलासपुर में विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, सुस्ती पर अधिकारियों को लगाई फटकार
X

CG News: Deputy CM Arun Sao sets out on a scooter, conducts a surprise inspection of development works in Bilaspur; reprimands officials for lethargy.

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को बिलासपुर के दौरे पर अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने स्कूटी से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों से लंबित परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

CG News : निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अटल पथ, राम सेतु और सीवरेज परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि तय समयसीमा के मुकाबले अब तक कितना काम पूरा हुआ है और देरी के पीछे क्या कारण हैं। कार्यों में धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा किया जाए।

CG News : अरुण साव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हैं। किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

CG News : उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, सुगम यातायात और आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

CG News : निरीक्षण के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी भी मौजूद रहीं। दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिस पर अधिकारियों ने समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019