Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
X

CG Accident: Speeding truck hits motorcycle; two youths killed in tragic accident.

CG Accident : बेमेतरा। जिले में रविवार सड़क हादसों के नाम रहा। बेमेतरा-कवर्धा रोड पर स्थित सैगोना के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

CG Accident : मृतकों की पहचान कन्हेरा गांव निवासी मुकेश चंद्राकर और विनोद ध्रुव के रूप में हुई है। हादसे में मुकेश चंद्राकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद ध्रुव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुई। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019