Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ben Stokes Retires: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, ट्रेंट ब्रिज टेस्ट होगा आखरी मुकाबला

Asian News
Ben Stokes Retires: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, ट्रेंट ब्रिज टेस्ट होगा आखरी मुकाबला
X

Ben Stokes Retires: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, ट्रेंट ब्रिज टेस्ट होगा आखरी मुकाबला

Ben Stokes Retires: नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। स्टोक्स ने मैच के चौथे दिन अपने साथियों और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को अपने फैसले की जानकारी दी।

15 साल तक किया इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व

बेन स्टोक्स ने करीब 15 साल तक इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। साल 2022 से वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे थे और अपनी आक्रामक कप्तानी के लिए जाने जाते थे।

विवादों में भी रहे चर्चा में

हाल ही में लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एक नाइट क्लब में जश्न मनाने को लेकर स्टोक्स चर्चा में आए थे। मामले की जांच के बाद उन्हें केवल लिखित चेतावनी दी गई थी और आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शानदार रहा अंतरराष्ट्रीय करियर

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 122 टेस्ट मैचों में 7,243 रन बनाए और 252 विकेट लिए। वनडे में उन्होंने 114 मैचों में 3,463 रन और 74 विकेट हासिल किए। वहीं 43 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 585 रन और 36 विकेट दर्ज हैं। स्टोक्स का संन्यास इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक बड़े युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019