Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : इमली के पेड़ के नीचे खड़े 5 युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

CG News : इमली के पेड़ के नीचे खड़े 5 युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत
X

CG News: Lightning strikes 5 youths standing under a tamarind tree; one dead.

CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुकानार थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे पांच युवक बारिश से बचने के लिए इमली के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

CG News : जानकारी के अनुसार, देवनाथ पारा निवासी उमेश बघेल, मंगला बघेल, आशाराम बघेल, अजय नाग और आयता बघेल खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज बारिश शुरू होने पर सभी पास के इमली के पेड़ के नीचे चले गए। तभी आकाशीय बिजली सीधे पेड़ के पास गिर गई और पांचों युवक गंभीर रूप से झुलस गए।

CG News : घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को छिंदगढ़ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 18 वर्षीय अजय नाग की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य चार घायलों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019