SRH vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, 7 विकेट से जीता मैच; प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
SRH vs KKR IPL 2026 : हैदराबाद। आईपीएल 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में SRH की लगातार 5 जीत का सिलसिला टूट गया। KKR ने इस जीत के साथ अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है।
SRH vs KKR IPL 2026 : SRH की पारी लड़खड़ाई
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी पारी में विकेटों का पतझड़ देखा। टीम 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। अभिषेक शर्मा सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर 61 रनों की आक्रामक पारी खेली और ईशान किशन के साथ मिलकर 8.5 ओवर में 105 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद SRH की पारी पूरी तरह बिखर गई। आखिरी 9 विकेट सिर्फ 60 रन में गिर गए।
SRH vs KKR IPL 2026 : वरुण चक्रवर्ती का जलवा
कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी का नेतृत्व वरुण चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने 3 विकेट झटके। सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले। वैभव अरोरा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लिए।
SRH vs KKR IPL 2026 : KKR ने आसानी से चेज किया लक्ष्य
166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत तेज रही। फिन ऐलन ने 13 गेंदों पर 29 रन बनाए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (43 रन) और अंगकृष रघुवंशी (59 रन) ने संयम से खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। रिंकू सिंह ने 11 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर KKR को 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करा दिया।
SRH vs KKR IPL 2026 : प्लेऑफ की दौड़ में KKR की वापसी
यह KKR की इस सीजन की तीसरी जीत है। SRH को 10 मैचों में चौथी हार मिली है। इसके बावजूद SRH पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में बनी हुई है, जबकि KKR 8वें स्थान पर है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


