Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : लावारिस खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को फूंका

Asian News
CG Accident : लावारिस खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को फूंका
X

CG Accident: Motorcycle collides with an abandoned truck; three youths killed; angry villagers torch the truck.

CG Accident : सूरजपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर लावारिस खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

CG Accident : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले ट्रक चालक ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसके बाद वह ट्रक को सड़क के बीचों-बीच छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद एक ही बाइक पर सवार चार युवक उसी रास्ते से गुजर रहे थे और अंधेरे व ट्रक के सड़क पर खड़े होने के कारण सीधे उसमें जा भिड़े।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बन गया।

CG Accident : घटना की खबर मिलते ही शिवपुर और आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने लापरवाही के खिलाफ विरोध जताते हुए ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा।

CG Accident : सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है तथा हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019