Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन की मौत

UP Accident: Tractor-trolley hits bike from behind, three of same family killed
X

UP Accident: Tractor-trolley hits bike from behind, three of same family killed

UP Accident : मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार पर भारी पड़ गया। खतौली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बाप और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह दर्दनाक हादसा खतौली-फलावदा मार्ग पर केलावड़ा गांव के पास हुआ।

UP Accident : बताया जा रहा है कि राजकुमार (55), उनकी पत्नी महेंद्री (53) और बेटा सोनू सैनी (28) किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Accident : हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक पहुंची, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019