Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नहाने गए मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

MP News: Innocent brother and sister drowned while bathing, mourning prevails in the village
X

MP News: Innocent brother and sister drowned while bathing, mourning prevails in the village

MP News : दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां नदी में नहाने गए दो मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

MP News : जानकारी के मुताबिक, करैरा थाना क्षेत्र के भैंसा सुनारी गांव स्थित महुअर नदी में 9 वर्षीय सुमित और 6 वर्षीय ज्योति केंवट नहाने गए थे। खेलते-खेलते दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

MP News : एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019