Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Murder : रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट की लड़ाई में यात्री की गई जान, RPF कर्मी और लोग बने तमाशबीन

Asian News
Murder : रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट की लड़ाई में यात्री की गई जान, RPF कर्मी और लोग बने तमाशबीन
X

Murder : रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट की लड़ाई में यात्री की गई जान, RPF कर्मी और लोग बने तमाशबीन

Murder : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हुई मारपीट में एक यात्री की जान चली गई। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि पीड़ित को बुरी तरह पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें RPF कर्मी और आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे।

Murder : सुबह 6 बजे हुआ दर्दनाक हादसा

घटना गुरुवार सुबह करीब 6 बजे हुई। उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंचे थे। जनरल डिब्बे में चढ़ने के दौरान कुछ अन्य यात्रियों से उनकी झड़प हो गई। विवाद तेज होते ही कुछ लोगों ने पंकज पर लात-मुक्कों से हमला बोल दिया और उन्हें जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा।

Murder : RPF कर्मी ने बचाया लेकिन मदद नहीं की

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक RPF कांस्टेबल ने बीच-बचाव किया और पीड़ित को भीड़ से निकाला, लेकिन उन्हें फर्श पर छोड़कर चला गया। गंभीर हालत में पंकज को बाद में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट से उनके अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आईं, जो मौत का कारण बनीं।

Murder : पुलिस ने दर्ज किया केस

ओल्ड दिल्ली रेलवे पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019