Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : दो दिन तक गरज-चमक और तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

Asian News
CG Weather News : दो दिन तक गरज-चमक और तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
X

CG Weather News: Thunderstorms and heavy rain likely over the next two days; Meteorological Department issues warning for Raipur and several other districts.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की आधिकारिक दस्तक भले अभी बाकी हो, लेकिन मौसम ने पहले ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर जारी है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन मानसून की देरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

CG Weather News : मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं न कहीं मेघगर्जन, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। विभाग ने अगले दो दिनों तक कई इलाकों में तेज गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

CG Weather News : बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो करपावंड और सामरी में सर्वाधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि बास्तानार में 4 सेंटीमीटर और अंबिकापुर, भनपुरी व बकावंड में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई। रायपुर, दुर्ग, कोंडागांव समेत कई क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पंजाब से बिहार तक फैली मौसमी द्रोणिका और विदर्भ से तमिलनाडु तक सक्रिय सिस्टम के कारण प्रदेश में नमी बढ़ी हुई है, जिससे बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।

CG Weather News : रायपुर में आज मौसम-

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019