Raipur City News : रायपुर निगम में 2130 करोड़ का बजट पेश : 268 नए कैमरे लगेंगे, खारून महोत्सव, सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन, पंडरी में बनेगा पार्किंग
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे नगर निगम का बजट पेश कर रहीं हैं, यह 2130 करोड़ का है। बजट अभिभाषण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, खारून महोत्सव, महिला शांति गृह की स्थापना होगी। 5 करोड़ रुपए की लागत से “महिला शांति गृह” की स्थापना होगी। मध्यमवर्गीय महिलाओं के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से निर्माण होगा। रायपुर शहर में खारून महोत्सव का शुभारंभ होगा। पूरे शहर से अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे। 68 करोड़ 6 लाख रुपए अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम खर्चा करेगा।
Raipur City News : उन्होंने आगे कहा कि, रायपुर के सांस्कृतिक एवं पर्यावरण पहचान के लिए प्रतिवर्ष कानन महोत्सव का आयोजन होगा। बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर महिलाओं के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। शहीद स्मारक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। नियमित साफ-सफाई के लिए 1 करोड़ 50 लाख की लागत से रोबोटिक सक्शन मशीन क्रय किया जाएगा। फुंडहर के पास गौठान बनाया जाएगा। राजधानी के सभी जोन में दो उद्यानों का सौंदर्यीकरण होगा। हर वार्ड में बर्तन बैंक की स्थापना होगी।
Raipur City News : निगम की बड़ी घोषणाएं
- पंडरी और नरैया तालाब में बनाया जाएगा वर्किंग वुमन हॉस्टल
- बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए गए
- नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा
- शंकर नगर और हुमरतराई में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट
- इसके निर्माण के लिए 100 करोड़ का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करेगा निगम
- नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में बनेगी ऑटोमेटिक पार्किंग
Raipur City News : इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास को लेकर घोषणा
- सड़क चौड़ीकरण और नगर विकास योजनाओं के लिए 120 करोड़ रुपए
- आवास योजना के लिए 45 करोड़ रुपए
- सीवेज और जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए बजट प्रावधान
- शहर में नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे
Raipur City News : बुनियादी सुविधाओं पर खर्च
- जल कार्य विभाग के लिए लगभग 104.88 करोड़ रुपए
- स्वास्थ्य, सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 76.97 करोड़ रुपए
- बिजली और यांत्रिकी विभाग के लिए करीब 89.99 करोड़ रुपए
Raipur City News : बड़ी योजनाएं और घोषणाएं
- शहर में महिला शांति गृह बनाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए का प्रावधान
- युवाओं के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन का निर्माण
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


