Indian Stock Market March 30: बाजार में ब्लैक मंडे, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपए डूबे, बिकावाली के दवाब में फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

Indian Stock Market March 30: बाजार में ब्लैक मंडे, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपए डूबे,बिकावाली के दवाब में फिसले सेंसेक्स और निफ्टी
Indian Stock Market March 30: बाजार में ब्लैक मंडे, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपए डूबे,बिकावाली के दवाब में फिसले सेंसेक्स और निफ्टी
Indian Stock Market March 30: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सोमवार, 30 मार्च का दिन 'ब्लैक मंडे' साबित हुआ। ओपनिंग वेल से ही भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। आखिरी कारोबार पूरा होने तक सेंसेक्स 1,635 अंक (-2.22%) गिरकर 71,947 पर और निफ्टी 488 अंक (-2.14%) की गिरावट के साथ 22,331 के स्तर पर बंद हुआ।
Indian Stock Market March 30: ईरान-अमेरिका भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और एफआईआई की बिकवाली से बाजार का दम निकल गया। कुछ ही घंटों में निवेशकों के लगभग 6 लाख करोड़ रुपए डूब गए। सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में देखी गई।
Indian Stock Market March 30: इन पांच वजहों से बाजार में मचा हाहाकार
शेयर बाजार में डर का सबसे बड़ा कारण अमेरिका-ईरान युद्ध है, जो अपने पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। इसमें हूती विद्रोहियों के शामिल होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
दुनिया भर में जारी तनाव का सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।
Indian Stock Market March 30: बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 90% तेल आयात करता है, ऐसे में महंगा तेल हमारी अर्थव्यवस्था और कंपनियों के मुनाफे पर सीधा दबाव डाल रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन रुकने की आशंका से आई बिकवाली के आगे बाजार ने सरेंडर कर दिया।


