Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, दो दिन में दूसरी बड़ी घटना से इलाके में फैली सनसनी

CG News
X

CG News : महासमुंद। जिले से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पिथौरा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि दो दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिससे पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल बन गया है।

CG News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत युवती खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि युवक पटेवा क्षेत्र का निवासी है। दोनों के शव एक ही स्थान पर फांसी के फंदे से लटके मिले, जिससे यह मामला प्रेम संबंध से जुड़ा माना जा रहा है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती के हाथ पर गोदने से “अंकिता” नाम लिखा हुआ है।

CG News : वहीं पास में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसे नाबालिग बताया जा रहा है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019