Gold and Silver Prices
Gold and Silver Prices: नई दिल्ली: बजट पेश होने वाले दिन (1 फरवरी) जब देश की नजरें संसद पर टिकी थीं, उसी समय कमोडिटी बाजार में सुनामी आ गई। लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशक और आम खरीदार हैरान हैं। वायदा बाजार में मची बिकवाली ने कीमतों को रिकॉर्ड स्तर से नीचे धकेल दिया।
Gold and Silver Prices: एमसीएक्स आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी को चांदी 4.01 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो आज 2.66 लाख रुपये पर आ गई करीब 1.36 लाख रुपये की गिरावट। सोना भी 1.69 लाख से घटकर 1.38 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आज 10 ग्राम सोने का भाव 1.46 लाख रुपये रह गया। 30 जनवरी को भी चांदी 40,000 रुपये और सोना 9,500 रुपये सस्ता हुआ था। आईबीजेए के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1.65 लाख और चांदी 3.39 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई।
Gold and Silver Prices: गिरावट के दो बड़े कारण हैं जबरदस्त प्रॉफिट बुकिंग और फिजिकल डिमांड में कमी। ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने होल्डिंग बेच दी, जबकि ऊंचे दामों से आम ग्राहक और इंडस्ट्री की मांग घटी।
Gold and Silver Prices: सबसे बड़ा तकनीकी कारण मार्जिन बढ़ना है। सेबी विशेषज्ञ अनुज गुप्ता के अनुसार, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (सीएमई) ने सोने पर मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% और चांदी पर 11% से 15% कर दिया। इससे ट्रेडर्स को अतिरिक्त पैसे जमा करने पड़ रहे हैं, न करने पर मजबूरी में बिकवाली हो रही है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


