Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, लोगों में फूटा गुस्सा

CG Accident: Middle-aged bike rider dies after being hit by a speeding trailer, public anger erupts
X

CG Accident: Middle-aged bike rider dies after being hit by a speeding trailer, public anger erupts

CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक जिंदगी निगल ली। रविवार सुबह बिर्रा चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है।

CG Accident : मृतक की पहचान कुकदा निवासी लक्ष्मण कुम्भज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे किसी निजी काम से बिर्रा आए थे। इसी दौरान चौक के पास उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि लक्ष्मण ट्रेलर के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

CG Accident : हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर सवाल उठाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019