CG NAXAL ENCONTER: छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ के इनामी सहित 10 नक्सली मारे गए, केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने की सराहना, कहा- 31 मार्च से पहले सरेंडर कर दें...
CG NAXAL ENCONTER: रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मैनपुर ब्लॉक के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद गरियाबंद E30, स्पेशल टॉस्क फोर्स और कोबरा बटालियन की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित 10 माओवादियों को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। जवानों की इस अदम्य साहस को गृहमंत्री अमित शाह ने सराहा है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा- समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।
CG NAXAL ENCONTER: केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि ‘नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।’
CG NAXAL ENCONTER: बस्तर में विश्वास, विकास व शांति के नए सूर्य का उदय”: सीएम विष्णुदेव साय ने गरियाबंद एनकाउंटर पर जवानों का हौसला बढ़ाया. एक्स पर उन्होंने लिखा-“अदम्य साहस और वीरता के पर्याय CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG के जवानों को नक्सलवाद के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं, जिसमें ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज को भी न्यूट्रलाइज किया गया है.”
CG NAXAL ENCONTER: रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि एनकाउंटर के बाद 9 नक्सलियों के शव जंगल में मिले हैं। लैंडमाइन होने के खतरे की वजह से अभी सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है। जवान अभी भी मौजूद हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की यह बहुत बड़ी सफलता है। जिले में इस साल का यह दूसरा बड़ा नक्सल एनकाउंटर है। इससे पहले जनवरी में भी इसी इलाके में बड़ी मुठभेड़ हुई थी जिसमें 16 नक्सली मारे गए थे। सीसी मेंबर सीसी मेंबर चलपति भी इसी जिले में मुठभेड़ में मारा गया था।

