CG News : प्रकाश इंडस्ट्रीज में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरा मजदूर, उपचार के दौरान हुई मौत

CG News: Worker falls from a height while working at Prakash Industries; dies during treatment.
CG News: Worker falls from a height while working at Prakash Industries; dies during treatment.
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में काम के दौरान करीब 8 फीट ऊंचाई से गिरने से एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
CG News : मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह ठेकेदार श्याम लाल साहू के अधीन प्लांट में कार्यरत था। दोपहर करीब 1 से 1ः30 बजे के बीच वह ऊंचाई पर एंगल की कटाई का काम कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
CG News : हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन और कर्मचारियों ने तत्काल उसे जांजगीर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


