Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India vs Ireland 1st T20I : आयरलैंड ने किया उलटफेर, टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया

Asian News
India vs Ireland 1st T20I : आयरलैंड ने किया उलटफेर, टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया
X

India vs Ireland 1st T20I : आयरलैंड ने किया उलटफेर, टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया

India vs Ireland 1st T20I: आयरलैंड ने पहले टी-20 में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया पारी 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम इस फॉर्मेट में अपना पहला मैच खेल रही थी। यह आयरलैंड के खिलाफ भारत की अब तक की पहली हार भी है।

India vs Ireland 1st T20I: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। लॉरकन टकर ने 50 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन ही बना सकी। ओपनर अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 20 बॉल पर 50 रन बनाए। भारत के 7 बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सके। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019