Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : वॉच टावर के पास गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, 6 घायल

Asian News
MP News : वॉच टावर के पास गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, 6 घायल
X

MP News: Lightning strikes near watchtower; 3 dead, 6 injured.

MP News : बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बैहर थाना क्षेत्र के कोहका-भीमोरी तालाब के पास वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

MP News : जानकारी के अनुसार, कुछ लोग तालाब में मछली पकड़ने और कुछ घूमने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग वन विभाग के वॉच टावर के पास खड़े हो गए।

MP News : इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

MP News : मृतकों में दो लोग कोहका गांव और एक व्यक्ति भीमोरी गांव का निवासी बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019