Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 6 घंटे के अंदर दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 6 घंटे के अंदर दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
X

CG Crime: Mystery of the Sonali case solved; two homeless suspects nabbed by police within six hours.

CG Crime : दुर्ग। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए ग्राम डूमर में मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी मात्र 6 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार 26 जून 2026 को ग्राम डूमर स्थित पानी टंकी के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक पहचान नहीं होने पर शव पर मौजूद गोदना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान चेतन ठाकुर (18 वर्ष), निवासी ग्राम पथरिया के रूप में की गई।

CG Crime : पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और दोनों आरोपी सोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे रात में एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में मुख्य आरोपी सोमनाथ ने सब्बल से मृतक के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

CG Crime : घटना के बाद आरोपियों ने सब्बल और अपने कपड़े पास के तालाब में फेंक दिए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

CG Crime : मुख्य आरोपी की निशानदेही पर एसडीआरएफ टीम की मदद से तालाब से घटना में प्रयुक्त सब्बल और कपड़े बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019