Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Asian News
CG Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
X

CG Accident: Motorcyclist killed after being hit by luxury bus; driver absconding.

CG Accident : अभनपुर। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार लग्जरी बस ने ओवरब्रिज के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

CG Accident : पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान धमतरी जिले के कोड़ापार निवासी शिव कुमार बारले के रूप में हुई है। वह बाइक से सफर कर रहा था, तभी धमतरी से रायपुर की ओर जा रही एक लग्जरी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

CG Accident : हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद युवक का शव और उसकी बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव एवं बाइक को बाहर निकाला।

CG Accident : घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019