CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने "सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़" का किया विमोचन...
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को समर्पित कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल: लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रदेश की ऐतिहासिक स्मृतियों, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
इस पुस्तक का विचार आईएएस, आईपीएस और आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना के रूप में सामने आया है। इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति गौतम और आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह पुस्तक छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को नई पहचान देगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी। उन्होंने एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे राज्य के लिए गौरव की बात बताया।
इस विमोचन समारोह में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, सांस्कृतिक प्रेमी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

