Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: पर्यटन नगरी मांडू में भगोरिया मेले की धूम, विदेशी सैलानियों पर चढ़ा आदिवासी संस्कृति का रंग...

MP News: पर्यटन नगरी मांडू में भगोरिया मेले की धूम, विदेशी सैलानियों पर चढ़ा आदिवासी संस्कृति का रंग...
X

MP News: पर्यटन नगरी मांडू में भगोरिया मेले की धूम, विदेशी सैलानियों पर चढ़ा आदिवासी संस्कृति का रंग…

मांडू। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में इतिहास और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। खामोश पड़ी ऐतिहासिक इमारतें भी ढोल-मांदल की थाप से जीवंत हो उठीं। चतुर्भुज श्री राम मंदिर, जामा मस्जिद और अशर्फी महल परिसर में आयोजित भगोरिया मेले में 30 से अधिक ढोल-मांदल नृत्य दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

इस अनूठे मेले में विदेशी पर्यटक भी आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर वे खुद को रोक नहीं पाए और जमकर नृत्य किया। विदेशी मेहमानों ने सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने देश के लोगों को इस अद्भुत मेले की झलकियां दिखाईं।

भगोरिया मेले के दौरान विभिन्न मंचों से नृत्य दलों को सम्मानित किया गया। मेले में आए सैलानियों ने भी इस आयोजन को यादगार बताते हुए आदिवासी संस्कृति की समृद्धि और विविधता की सराहना की। पर्यटन नगरी मांडू में भगोरिया मेले की यह रंगारंग छटा संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक धरोहर का जीवंत उदाहरण बनी, जहां देश-विदेश के सैलानी इस लोक उत्सव का आनंद लेते दिखे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019