Team India Visit Siddhivinayak Temple
Team India Visit Siddhivinayak Temple: मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हुए करीब पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन देशभर में टीम इंडिया की जीत का जश्न अब भी जारी है। खिलाड़ी लगातार ट्रॉफी के साथ अलग-अलग जगहों पर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर (Shree Siddhivinayak Temple) पहुंचे, जहां उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पूजा-अर्चना की।
Team India Visit Siddhivinayak Temple: सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना
एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के साथ मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करते नजर आए। दोनों ने मुख्य प्रतिमा के सामने ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई और देश की जीत के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया।
Team India Visit Siddhivinayak Temple: पहले अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे थे खिलाड़ी
इससे पहले वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद टीम के कई सदस्य आईसीसी चेयरमैन जय शाह (Jay Shah) के साथ अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर (Hanuman Tekri Temple) भी पहुंचे थे। खास बात यह रही कि खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद औपचारिकताएं पूरी कर ट्रॉफी लेकर पैदल ही मंदिर पहुंचे थे और वहां पूजा कर आशीर्वाद लिया था।
Team India Visit Siddhivinayak Temple: फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर बना इतिहास
8 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड (New Zealand) को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीता था। इस जीत के साथ भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक दमदार खेल दिखाया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


