Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Blessing Muzarabani joins KKR: PSL को लात मार आईपीएल खेलेंगे ब्लेसिंग मुजरबानी, KKR में हुए शामिल, एक्शन मोड में PCB

Asian News
Blessing Muzarabani joins KKR
X

Blessing Muzarabani joins KKR

Blessing Muzarabani joins KKR: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में जगह दी है। आईपीएल में शामिल होने के फैसले के बाद पाकिस्तान में विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि मुजरबानी ने इसके लिए पाकिस्तान सुपर लीग का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया।

Blessing Muzarabani joins KKR: पीएसएल छोड़ने पर PCB नाराज
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) इस फैसले से काफी नाराज है और मुजरबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। दरअसल मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) ने शमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था। उन्हें करीब 1.1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन आईपीएल ऑफर मिलने के बाद उन्होंने पीएसएल से हटकर केकेआर जॉइन कर लिया।

Blessing Muzarabani joins KKR: लंबाई और बाउंस से बल्लेबाजों को करते हैं परेशान
29 वर्षीय मुजरबानी की लंबाई करीब 6 फीट 8 इंच है, जिसकी वजह से उनकी गेंदों में अतिरिक्त बाउंस मिलता है। यही कारण है कि टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। उनके टीम में आने से केकेआर का पेस अटैक और मजबूत होने की उम्मीद है।

Blessing Muzarabani joins KKR: टी20 इंटरनेशनल में शानदार रिकॉर्ड
मुजरबानी के पास टी20 इंटरनेशनल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अब तक 89 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 106 विकेट हासिल किए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट पर 17 रन रहा है।

Blessing Muzarabani joins KKR: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखाया दम
हाल ही में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (ICC Men's T20 World Cup) में भी मुजरबानी का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने टूर्नामेंट में 13 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था और जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Zimbabwe cricket team) को सुपर-8 चरण तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019