Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News : प्रेमी ने प्रेमिका को मारकर बनाया वीडियो, बोला- The End… फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान

Asian News
Crime News
X

Crime News

Crime News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला पूसा के पास एक सुनसान खंडहर में मिला, जबकि युवक का शव गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी पला रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ।

Crime News : प्रेमी की पहचान शशि कपूर के रूप में हुई

पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की पहचान शशि कपूर के रूप में हुई है, जो युवती का प्रेमी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।

Crime News : परिजनों ने लगाए दुष्कर्म और हत्या के आरोप

युवती के परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवती का शव खंडहर में नग्न अवस्था में मिला और उसके कपड़े फटे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि शोर न मचा सके, इसके लिए युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था और गला दबाकर उसकी हत्या की गई। उन्होंने इस मामले में दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।

Crime News : आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को कुछ डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले रेलवे ट्रैक पर एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने “द एंड” शब्द का इस्तेमाल किया। यह वीडियो पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकता है।

Crime News : भाई को फोन कर दी थी जानकारी

पुलिस और युवती के पिता के अनुसार युवक ने मरने से पहले अपने भाई को फोन किया था। फोन पर उसने बताया कि उसने युवती की हत्या कर दी है और अब वह खुद भी अपनी जान देने जा रहा है।

Crime News : पहले से दर्ज था युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना से एक दिन पहले युवती के परिजनों ने अकराबाद थाने में शशि कपूर के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Crime News : पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खंडहर और रेलवे ट्रैक दोनों स्थानों से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Crime News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019