Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Lawrence gang threatens rapper Badshah: रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली

Asian News
Lawrence gang threatens rapper Badshah
X

Lawrence gang threatens rapper Badshah

Lawrence gang threatens rapper Badshah: नई दिल्ली: फेमस रैपर बादशाह (Badshah) को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की ओर से सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर रणदीप मलिक और अनिल पंडित नाम से एक पोस्ट साझा कर यह धमकी दी गई, जिसमें बादशाह के हरियाणवी गाने का जिक्र करते हुए कहा गया कि इस गाने के जरिए हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की गई है। पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा गया कि अगली बार सीधे माथे में गोली मार दी जाएगी।

Lawrence gang threatens rapper Badshah: पानीपत में मनी एक्सचेंज ऑफिस पर फायरिंग

इसी बीच हरियाणा के पानीपथ (Panipat) में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शहर की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में असंध रोड स्थित एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने कार्यालय के बाहर से ही सात राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Lawrence gang threatens rapper Badshah: पहले से चल रही थी रेकी

कार्यालय संचालक को संदिग्ध गतिविधियों का शक होने पर उसने करीब आधे घंटे पहले ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस के कहने पर वह शिकायत दर्ज कराने थाने गया हुआ था। इसी दौरान बदमाशों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय, मॉडल टाउन थाना प्रभारी और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Lawrence gang threatens rapper Badshah: सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

घटना स्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध हमलावर कैद हो गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावर सुबह करीब नौ बजे से ही इलाके में रेकी कर रहे थे। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Lawrence gang threatens rapper Badshah: सोशल मीडिया पोस्ट में ली जिम्मेदारी

फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े रणदीप मलिक और अनिल पंडित (यूएसए) ने ली। पोस्ट में दावा किया गया कि मनी एक्सचेंज कार्यालय से हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजा जा रहा था, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा था। उन्होंने लिखा कि पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब बात नहीं मानी गई तो यह “ट्रेलर” दिखाया गया है।

Lawrence gang threatens rapper Badshah: बादशाह के गाने से जुड़ा विवाद

बताया जा रहा है कि रैपर बादशाह को दी गई धमकी उनके हाल ही में रिलीज हुए हरियाणवी गाने ‘टटिहरी’ से जुड़े विवाद के कारण दी गई है। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ और कुछ लोगों ने इसे हरियाणा की संस्कृति के खिलाफ बताया।

Lawrence gang threatens rapper Badshah: हरियाणा महिला आयोग ने भी की कार्रवाई

गाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच हरियाणा राज्य महिला आयोग (Haryana State Commission for Women) ने भी मामले का संज्ञान लिया था और बादशाह के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी।

Lawrence gang threatens rapper Badshah: बादशाह ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विवाद को देखते हुए गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का फैसला लिया गया है।

Lawrence gang threatens rapper Badshah: पुलिस कर रही जांच

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019