Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

CG Crime
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना ग्राम संबलपुरी की है, जहां 22 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सतीश कौशिक के रूप में हुई है।

CG Crime : स्थानीय लोगों ने युवक का शव संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG Crime : प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019