share market
Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक गिरकर बंद हुए। 30 शेयरों वाला BSE Sensex 1068.74 अंक यानी 1.28% टूटकर 82,225.92 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला Nifty 50 288.35 अंक या 1.12% गिरकर 25,424.65 के स्तर पर आ गया।
Share Market: बाजार में गिरावट का असर व्यापक रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी करीब एक प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। तेज गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में एक ही दिन में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आंकी गई।
Share Market: विशेषज्ञों के अनुसार, तकनीकी शेयरों में दबाव बना हुआ है। एआई से जुड़े संभावित प्रभावों और आईटी कंपनियों के एडीआर में कमजोरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। इसके अलावा, वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित 10-15% वैश्विक टैरिफ ढांचे की घोषणा ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


